Rajasthan News 24इजरायली पर्यटक का खोया पासपोर्ट और ₹20 हजार लेकर लौटी टोंक पुलिस, 2 दिन में तलाशा सामान
टोंक/जयपुर। राजस्थान घूमने आई इजरायल की एक युवती का रास्ते में खोया पासपोर्ट, नकदी और अन्य कीमती सामान टोंक पुलिस ने दो दिनों के भीतर बरामद कर उसे लौटा दिया। पुष्कर से रणथंभौर जाते समय युवती का बेल्ट पर्स गुम हो गया था। इसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, चार क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और 20 हजार रुपये भारतीय मुद्रा सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। मालपुरा पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर तलाश कर सामान बरामद किया। बाइक से रणथंभौर जाते समय गुम हुआ पर्स पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को इजरायली पर्यटक...
नशे के खिलाफ 250 राइडर्स की हुंकार, जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होगी राष्ट्रीय बाइक रैली
जयपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार को जयपुर के ऐतिहासिक आमेर पहुंची। यहां राजस्थान पुलिस बैंड की धुनों के बीच राइडर्स का पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस के करीब 250 राइडर्स इस अभियान में शामिल हैं। आमेर में उप महानिरीक्षक पुलिस श्वेता धनकड़ ने राइडर्स का स्वागत किया। रैली का मुख्य संदेश ‘Fight Against Drugs’ है, जिसके माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया...
सीसीटीवी नहीं लगा होता तो कोई नहीं करता चाकूबाजी पर भरोसा
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में बचाव करने के लिए एक युवक आया तो 3 युवकों ने उसी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त विक्रम सिंह पुत्र शंकर सिंह शक्तावत निवासी चित्तौडग़ढ़ हाल भूपालपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे वह ग्लास फैक्ट्री स्थित दया रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने के गया था। नाश्ता कर रहा था तभी खेमपुरा की तरफ से बाइक सवार 3 युवक कुणाल सिंह कच्छावा, राहुल डांगी और प्रवीण कच्छावा आए। आते ही...
शहीदों पुलिसकर्मियों को नमन करने जुटी पुलिस, दिया सेवा का संदेश
उदयपुर। देश सेवा में जान देने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को उदयपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में 'पुलिस शहीद दिवस' मनाया गया। उदयपुर रेंज व जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव ने शहीदों के सम्मान में विशेष उद्बोधन दिया। उन्होंने एक साल के दरमियान कर्तव्य पथ पर वीरगति प्राप्त करने वाले देश के 154 अमर शहीदों के नामों का पठन किया। इसके बाद परेड कमांडर गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित 'पुलिस शहीद दिवस परेड' ने शहीदों को सलामी दी। दो...
पुलिस स्मृति दिवस: राजस्थान पुलिस ने दी अमर शहीदों को सलामी
जयपुर में आरपीए और त्रिमूर्ति सर्किल स्मारक पर दी श्रद्धांजलि जयपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस ने मातृभूमि की सेवा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले जांबाज शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) के शहीद स्मारक स्थल पर राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, जहां पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी दी और पुष्पचक्र अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस शहीद दिवस हमारे वीर जवानों...