उदयपुर। पुराने शहर के चांदपोल क्षेत्र में देर रात तक होटलों में तेज आवाज में बजते म्यूजिक सिस्टम और लाइव म्यूजिक से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। मंगलवार को जेठियों का अखाड़ा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों और महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर ही भजन गाने शुरू कर दिए और देर रात तक होने वाले शोर से राहत दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चांदपोल क्षेत्र के होटलों में रात 10 बजे बाद भी तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जाता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि लगातार शोर के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई।
पुलिस ने गश्त बढ़ाने का दिया भरोसा
सड़क जाम और विरोध की सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समझाइश की और उनकी समस्या सुनकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने रात 10 बजे बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात भी कही, ताकि तेज आवाज में म्यूजिक बजने से आमजन को परेशानी नहीं हो। रोहित चौबीसा, सिद्धार्थ सोनी, कुंदन कुमावत मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)