उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह ट्रांजिट दौरे के तहत उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नबीन भी उनके साथ थे। एयरपोर्ट पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, सलूम्बर विधायक शांता देवी, नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, पुष्कर तेली सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी ने मुख्यमंत्री शर्मा व सांसद नबीन की अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री व सांसद नबीन हेलीकॉप्टर से आबूरोड के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में पुनः डबोक एयरपोर्ट आए और घाटोल बांसवाड़ा एवं डबोक होते हुए जयपुर प्रस्थान कर गए। इधर, आबू रोड से लौटे नबीन भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।