मावली। 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (14 वर्ष आयु वर्ग) का समापन समारोह बुधवार को इमोशन ए यूनिक सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल, मावली में समारोहपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंची टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश मीणा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मावली एसीबीओ सुख लाल गुर्जर ने की।

DPS उदयपुर ने अपने नाम किया पहला स्थान

प्रतियोगिता के फाइनल परिणामों में देहली पब्लिक स्कूल (DPS), उदयपुर की टीम ने पहला स्थान हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल, भूपालपुरा उदयपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को समारोह में अतिथियों ने ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का संदेश

मुख्य अतिथि राकेश मीणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिताओं में अनुशासन, खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

समारोह में मौजूद अतिथियों ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं।

आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन का जताया आभार

मावली एसीबीओ सुख लाल गुर्जर ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इमोशन ए यूनिक सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन और समस्त स्टाफ का आभार जताया।

स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पालीवाल ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का तिलक, सरोपा एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता से जुड़े निर्णायकों और तकनीकी टीम का भी सम्मान

समापन समारोह में प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वाले निर्णायक एवं तकनीकी टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम मेघवाल, निर्णायक मंडल के प्रवीण जैन, RCA स्कोरर अरविंद सिंह सहित प्रतियोगिता से जुड़े अन्य तकनीकी एवं सहयोगी सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

ये अतिथि रहे मौजूद

समारोह में पूर्व राजस्थान रणजी क्रिकेट खिलाड़ी निखिल डोरू, एबीआरएसएम जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, खंड मावली अध्यक्ष शंकर लाल जाट, उपाध्यक्ष मांगी लाल गुर्जर, संस्था प्रधान योगेश जैन, पार्षद बादल शर्मा, धर्मेंद्र गुर्जर, दिलीप त्रिपाठी, कन्हैया कृष्ण गोपाल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

इसके अलावा अनिल टांक, दीपक घुसर, भागीरथ जाखड़, दिनेश व्यास, कुलदीप सोनवाल, अलका व्यास और मंगल सिंह सहित प्रतियोगिता से जुड़े पदाधिकारी एवं सहयोगी भी समारोह में उपस्थित रहे।

जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ी और दल प्रभारी

समापन समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी, उनके दल प्रभारी और इमोशन स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समारोह का संचालन दिलीप त्रिपाठी ने किया।