उदयपुर। आर्थिक और संसाधनों की कमी के कारण क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को आगे नहीं ला पाने वाले युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल-1) की शुरुआत की जा रही है। लीग के लिए 20 शहरों के 500 खिलाड़ियों के ट्रायल किए जा रहे हैं। इनमें से 120 खिलाड़ियों का चयन कर आठ टीमें बनाई जाएंगी। प्रतियोगिता 21 से 28 अक्टूबर तक नाथद्वारा स्थित डॉ. मदन मोहन पालीवाल मिराज स्टेडियम में होगी।
एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि ट्रायल प्रक्रिया कई शहरों में पूरी हो चुकी है। प्रतियोगिता के लिए 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, ताकि आर्थिक तंगी किसी प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने।
वाइस चेयरमैन रवि चिकारा ने बताया कि लीग में आठ टीमें 20-20 ओवर के 15 मुकाबले खेलेंगी। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 27 व 28 अक्टूबर को होंगे। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि गांवों और शहरों में आर्थिक एवं संसाधनों के अभाव में कई क्रिकेट प्रतिभाएं सामने नहीं आ पाती हैं। लीग के जरिए ऐसी प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।
खिलाड़ियों के लिए ठहरने से यात्रा तक नि:शुल्क
पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और यात्रा की व्यवस्था आयोजकों की ओर से नि:शुल्क की जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 95 लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई है। विजेता टीम को 15 लाख और उपविजेता को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कई जानी-मानी हस्तियां भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने शामिल होंगी। खेल मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री के भी आयोजन में पहुंचने की संभावना है।
एसटीसीएल की धूम: 20 शहरों के 500 में से चुने जाएंगे 120 खिलाड़ी
नाथद्वारा में आठ दिन चलेगी स्पर्धा, आठ टीमें खेलेंगी 15 मैच, विजेता को 15 लाख
Continue With Google
Comments (0)