उदयपुर. शहर के बीच घंटाघर थाना क्षेत्र के कान जी का हाटा हेलावाड़ी क्षेत्र में मामूली बात पर बढ़े विवाद के बाद एक युवक पर चाकूवार कर दिया गया। थानाधिकारी रतनसिंह कितावत ने बताया कि स्थानीय निवासी रेहान पुत्र युसूब चाकूवार से गंभील हो गया। वह अपने घर के आसपास ही बैठा था इस दौरान आरोपी मल्लातलाई निवासी मोहम्मद नाजिम उर्फ जिशान बाइक लेकर पहुंचा। इस दौरान बाइक अड़ जाने से दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्साया नाजिम मौके से चला गया और कुछ देर बाद ही अपने दो—तीन साथियों को लेकर आया। आरोपियों ने रेहान की घरोबंदी कर ली पीटने लगे। इसी दौरान आरोपी नाजिम ने रेहान की पीठ पर चाकू वार कर दिया। रेहान वहीं गिर गया और आरोपी भाग छूटे। सूचना पर पुलिस पहुंची और रेहान को एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। बताया गया कि आरोपी और पीड़ित पहले से एक दूसरे को जानते हैं।