मावली। जिला स्तरीय 70वीं क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-14 छात्र वर्ग का भव्य उद्घाटन समारोह मावली स्थित इमोशन ए यूनिक सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई 46 टीमों के कुल 736 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर मोहन लाल मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीआरएसएम खंड मावली अध्यक्ष शंकर लाल जाट, मावली ब्लॉक संस्था प्रधान वाकपीठ अध्यक्ष योगेश जैन और सीबीईओ मावली आरपी लक्ष्मी लाल जाट मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम मेघवाल सहित निर्णायक मंडल के प्रवीण जैन, अनिल टांक, दीपक घुसर, भागीरथ जाखड़, दिनेश व्यास और कुलदीप सोनवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा ब्लॉक मावली वाकपीठ अध्यक्ष अब्दुल गनी, कैलाश जोशी, मंगल सिंह, कार्यालय प्रभारी अभय जैन और नरेश आमेटा सहित इमोशन स्कूल का समस्त स्टाफ, विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी एवं दल प्रभारी मौजूद रहे।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया उत्साह
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया गया।
अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
अतिथियों का किया स्वागत
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पालीवाल ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का तिलक, सरोपा एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दुष्यन्त कोठारी ने किया।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और उनके दल प्रभारियों में खासा उत्साह नजर आया। आने वाले मुकाबलों में जिले की विभिन्न स्कूल टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलेंगे।
Continue With Google
Comments (0)