उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में बचाव करने के लिए एक युवक आया तो 3 युवकों ने उसी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीडि़त विक्रम सिंह पुत्र शंकर सिंह शक्तावत निवासी चित्तौडग़ढ़ हाल भूपालपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे वह ग्लास फैक्ट्री स्थित दया रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने के गया था। नाश्ता कर रहा था तभी खेमपुरा की तरफ से बाइक सवार 3 युवक कुणाल सिंह कच्छावा, राहुल डांगी और प्रवीण कच्छावा आए। आते ही रेस्टोरेंट कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। कर्मचारियों ने युवकों को कहा कि सही से बात करो। तुमने नशा कर रखा है। इतना सुनकर युवक भडक़ गए। उनमें से एक युवक बोला कि तू मुझे जानता नहीं है। मैं उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर हूं। फिर आरोपी युवक रेस्टोरेंट के कर्मचारी को मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला करने लगा। पीडि़त ने बताया कि वो तुरंत बीच बचाव को गया तो युवक ने हमला कर दिया। विक्रम सिंह ने बताया हथेली पर चाकू लगने से मैं घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बदमाश चाकू लहराते हुए और झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी नहीं लगा होता तो कोई नहीं करता चाकूबाजी पर भरोसा
ग्लास फैक्ट्री स्थित दया रेस्टोरेंट के कर्मचारी और युवकों के बीच विवाद में बढ़ा मामला
Continue With Google
Comments (0)