उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के उदयपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। सुबह 11:25 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचे कटारिया को प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। टर्मिनल से बाहर आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। कटारिया ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल के अनुसार, स्वागत कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र श्रीमाली, पूर्व महापौर रजनी डांगी, महिला बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन्मदिन पर सुबह से होंगे धार्मिक आयोजन
कटारिया का 83वां जन्मदिन 13 अक्टूबर को मनाने की तैयारी है। कार्यक्रम संयोजकों के अनुसार, दिन की शुरुआत सुबह 8.30 बजे माछला मंगरा स्थित त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में महाभिषेक और पूजन-दर्शन से होगी। सुबह 9.30 बजे सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी बावजी के स्थानक पर दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे उदयपुर विकास प्राधिकरण के समीप नीलकंठ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक होगा। सुबह 11.30 बजे बोहरा गणेशजी मंदिर में महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर एक बजे कटारिया के निवास पर विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
शाम को सम्मान समारोह और स्नेह भोज
जन्मदिन के अवसर पर शाम 4.30 बजे शोभागपुरा की 100 फीट रोड स्थित सॉलिटेयर गार्डन में सम्मान समारोह और स्नेह भोज आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया के अनुसार, इसमें उदयपुर शहर, देहात और संभाग के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों और समाजों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। सुबह मंदिरों में पूजा-अर्चना से लेकर शाम के सम्मान समारोह तक होने वाले आयोजनों में कटारिया के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी रहेगी।
देख लीजिए, कटारिया की अगवानी करने कौन पहुंचा और कौन नहीं
जन्मदिन मनाने उदयपुर पहुंचे गुलाबचंद कटारिया, एयरपोर्ट पर गूंजे भारत माता की जय के नारे
Continue With Google
Comments (0)