उदयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर डिपो ने उदयपुर से निंबाहेड़ा और नीमच रूट पर संचालित रोडवेज बसों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य नियमित रूप से आने-जाने वाले यात्रियों को बस के लिए लंबे समय तक इंतजार करने से राहत देना और बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार करना है।

उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक हरदीप सिंह राव के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के समय को व्यवस्थित किया गया है। खासतौर पर उदयपुर और निंबाहेड़ा के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह रहेगा नया टाइमटेबल

  • उदयपुर से निंबाहेड़ा — सुबह 6:00 बजे
  • निंबाहेड़ा से उदयपुर — सुबह 9:00 बजे
  • उदयपुर से निंबाहेड़ा — दोपहर 12:15 बजे
  • निंबाहेड़ा से उदयपुर — शाम 4:30 बजे
  • उदयपुर से निंबाहेड़ा — सुबह 9:00 बजे
  • निंबाहेड़ा से उदयपुर — दोपहर 12:30 बजे
  • उदयपुर से नीमच — शाम 4:30 बजे
  • नीमच से उदयपुर — शाम 5:45 बजे
  • उदयपुर से निंबाहेड़ा — सुबह 10:45 बजे
  • निंबाहेड़ा से उदयपुर — दोपहर 2:15 बजे

रोडवेज के अनुसार नई समय-सारिणी के तहत बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा। इससे उदयपुर, निंबाहेड़ा और नीमच के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।