उदयपुर। देश सेवा में जान देने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को उदयपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में 'पुलिस शहीद दिवस' मनाया गया। उदयपुर रेंज व जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव ने शहीदों के सम्मान में विशेष उद्बोधन दिया। उन्होंने एक साल के दरमियान कर्तव्य पथ पर वीरगति प्राप्त करने वाले देश के 154 अमर शहीदों के नामों का पठन किया। इसके बाद परेड कमांडर गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित 'पुलिस शहीद दिवस परेड' ने शहीदों को सलामी दी। दो मिनट का मौन रखकर वीरों के बलिदान को याद किया।
रक्तदान व पौधरोपण से दिया सेवा का संदेश
शहीदों की स्मृति में पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया।
आयोजन में इनकी भी रही भागीदारी
एएसपी मुख्यालय मुकुल शर्मा, एएसपी सिटी उमेश ओझा, एएसपी खेरवाड़ा रजत बिश्नोई, एएसपी अभय कमांड लखमन राय, एएसपी महिला प्रकोष्ठ मंजीत सिंह और एएसपी अंजना सुखवाल आदि मौजूद थे।
Continue With Google
Comments (0)