जयपुर। शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि में राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर अपनी पहल को विस्तार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को 100 नवीन ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पहुंच को मजबूत करना है।
‘कालिका शक्ति’ महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का संदेश देती है। नई पेट्रोलिंग यूनिट्स के संचालन से महिला सुरक्षा से जुड़े प्रयासों को और गति देने की उम्मीद है।
हर बेटी निर्भय, हर राह सुरक्षित।
Continue With Google
Comments (0)