उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस और विजयादशमी के अवसर पर उदयपुर महानगर में 20 अक्टूबर को विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सूरजपोल स्थित आरसीए खेल मैदान से होगी। संघ की ओर से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
उदयपुर महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल के अनुसार, कार्यक्रम में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक शामिल होंगे। सुबह 7:45 बजे आरसीए खेल मैदान में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। इस दौरान शहर के प्रबुद्धजन और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन किया जाएगा और बौद्धिक के माध्यम से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
सुबह 10:15 बजे शुरू होगा पथ संचलन
विजयादशमी उत्सव के बाद सुबह 10:15 बजे पथ संचलन आरंभ होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्वयंसेवक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः आरसीए खेल मैदान पहुंचेंगे।
इन मार्गों से गुजरेगा पथ संचलन
-
सुबह 10:19 बजे: सूरजपोल
-
सुबह 10:25 बजे: बैंक तिराहा–बापू बाजार
-
सुबह 10:27 बजे: दिल्ली दरवाजा
-
सुबह 10:37 बजे: हाथीपोल
-
सुबह 10:44 बजे: चेतक चौराहा
-
सुबह 10:53 बजे: कोर्ट चौराहा
-
सुबह 10:57 बजे: शास्त्री चौराहा
-
सुबह 11:00 बजे: सभापति भवन
-
सुबह 11:02 बजे: शक्तिनगर सनातन मंदिर
-
सुबह 11:07 बजे: श्रमजीवी महाविद्यालय
इसके बाद पथ संचलन पुनः आरसीए खेल मैदान पहुंचेगा। मार्ग में विभिन्न समाजों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया जाएगा।
विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।
Continue With Google
Comments (0)